बनकटी। देइसाड़ बाजार में आयोजक दीप नारायण मिश्र के नेतृत्व में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन और भंडारे के साथ हुआ। पूर्णाहुति के अवसर पर कथावाचक क्षितिज जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रसाद को आदर और श्रद्धाभाव से ग्रहण करना चाहिए। प्रसाद प्रभु की कृपा का प्रतीक है और इसे ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दिलीप कुमार शुक्ला, मालती देवी, प्रवीण दुबे, देवमणि चौबे, व्यास शुक्ला, हरिश्चंद्र, घनश्याम, शक्ति, हिमांशु, हर्षित, वैष्णवी, दीक्षा, अनमोल और निधि मौजूद रहे। संवाद