बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के यथाशीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। निजी वाहन को व्यावसायिक प्रयोग में लाने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की हिदायत दी।
आयुक्त सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। मंडल के तीनों जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर आदि उपस्थित रहे।