फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थोक विक्रेताओं की बैठक में खाद की उपलब्धता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रबी सीजन में समय से बोआई कराने के लिए कृषि विभाग ने हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य ने जिले के सभी खाद थोक विक्रेताओं के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने खाद की उपलब्धता और आपूर्ति पर चर्चा की। माल गोदाम पर रैक पॉइंट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



डीएओ ने बताया कि रबी फसलों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। यूरिया 23,727 एमटी, डीएपी 6,956 एमटी, एनपीके 7,646 एमटी, एमओपी 2,101 एमटी, एसएसपी 23,960 एमटी उपलब्ध है। रैक पॉइंट के निरीक्षण में एसएसपी 703 एमटी (14,060 बोरी) तथा इंडोरामा यूरिया 1,223.01 एमटी (27,000 बोरी) की प्राप्ति पाई गई। डीएओ ने खाद की गुणवत्ता परखने के लिए चार नमूने भी लिए। बताया कि प्राप्त नमूनों को लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।



उन्होंने कहा कि खाद की बिक्री जोत एवं संस्तुति के आधार पर की जाएगी। पीओएस मशीन में बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के उपरांत उर्वरक वितरित की जाए। निर्देश दिए समस्त बिक्री केंद्रों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से उर्वरक का वास्तविक मूल्य, भारत सरकार द्वारा देय अनुदान तथा अधिकतम खुदरा मूल्य का स्पष्ट अंकन कराया जाए। बटाईदार किसानों के लिए पीओएस मशीन में अन्य विकल्प चुनकर खेत मालिक का आधार नंबर/ नाम अंकित किया जाए। बटाईदार का विवरण दर्ज कर उन्हें भी उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। उर्वरक की जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें