फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर
विज्ञापन

बस्ती। कानून-व्यवस्था, निरोधात्मक कार्रवाई और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी हेमराज मीणा ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अपराध पर लगाम के लिए पैदल गश्त पर जोर दिया।
विज्ञापन

छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन डायल 112, 181 तथा 1090 के प्रचार-प्रसार, एंटी रोमियो चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग आदि की समीक्षा में संतुष्टि जताई। एसपी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार आईजीआरएस से संबंधित पोर्टल पर भू-माफिया पर की गई कार्रवाई व प्रार्थना पत्र शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाएं। वांछित अभियुक्तों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। थानों की समीक्षा के दौरान अपराधों में कमी लाने तथा घटित अपराधों के पर्दाफाश पर जोर दिया। साथ ही मादक द्रव्यों की अवैध ब्रिकी पर रोक, अराजकतत्वों पर विधिक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें