स्कूलों में नामांकन बढ़ाने संबंधी शिक्षकों को टिप्स देते बीएसए
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर है। इसके लिए बीएसए अभिभावकों और शिक्षकों को प्रेरित कर रहे हैं। बीएसए अनूप तिवारी का कहना है कि सभी विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों से समन्वय बनाकर एडमिशन करवाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही गुणवत्ता सुधार पर भी फोकस है। बीएसए ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निपुण भारत मिशन की सफलता प्राथमिकता में है। पहले चरण में सांऊघाट के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर नामांकन बढ़ाने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने, विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान को और प्रभावी ढंग से जलाए जाने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत बागडीह को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। गंधारिया फैज ग्राम पंचायत के मामले में बीएसए ने संबंधित को दिशा निर्देश भी दिया।