फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पूर्व प्रधान, सचिव व जेई के खिलाफ गबन का मुकदमा

Sun, 12 Feb 2023 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान, सचिव व जेई के खिलाफ गबन का मुकदमा
विज्ञापन

विकास कार्यों के 7,04,166 रुपये के शासकीय धन को हड़पने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने एडीओ पंचायत बहादुरपुर की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव व अवर अभियंता आरईडी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर गांव के विकास कार्यों के लिए आए 7,04,166 रुपये के शासकीय धन को हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में सहायक विकास अधिकारी बहादुरपुर जयप्रकाश राय निवासी करैला अजगरहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज ने आरोप लगाया है कि बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जलालपुर में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता करके पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पिंकी देवी व तत्कालीन अवर अभियंता आरईडी ब्रहम प्रकाश मिश्र ने धन का गबन कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी बहादुरपुर की तहरीर पर तीनों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें