बस्ती। दिवाली नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां और दुकानदार छूट, उपहार और आसान किस्तों पर खरीदारी की सुविधा दे रहे हैं। परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों को धनतेरस और दिवाली पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन में मोबाइल फोन के साथ घरेलू उपकरणों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। नई सुविधाओं वाले मोबाइल फोन के अलावा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन और मिक्सी की मांग बनी हुई है।
पानी की शुद्धता के प्रति जागरूक ग्राहक आरओ भी खरीद रहे हैं। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे ऑफर और किस्तों की सुविधा ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। उत्पादों पर मिलने वाली गारंटी और वारंटी भी खरीदारी के दौरान ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है।
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, मिक्सी और मोबाइल फोन की विभिन्न रेंज उपलब्ध हैं।
ऑफ सीजन में छूट मिलने के कारण फ्रिज और एसी की खरीदारी भी हो रही है। गांधीनगर, पांडेय बाजार, कंपनीबाग और बीडीए कार्यालय के पास स्थित मॉल व शोरूम में ग्राहक पहुंच रहे हैं। हालांकि, व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में अभी बाजार में ग्राहकों की हलचल कुछ कम है।
उन्हें उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आएगी।
ड