फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली निगम में संविदा कर्मचारियों के निकाले गए नए टेंडर का मामला शांत नहीं हुआ। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद उप्र बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अशर्फी लाल की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी नेता निगम की व्यवस्था पर जमकर गरजे। चेतावनी दी गई यदि समायोजन नहीं हुआ तो आंदोलन आगे जारी रहेगा। कर्मचारी नेता नकुल चौधरी ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठित होकर आंदोलन को लगातार जारी रखें। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, रमेश चंद्र, अश्विनी सिंह, जगदंबा उपाध्याय, विजय, रमजान अली, शैलेष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें