भानपुर। बिजली उपकेंद्र भानपुर से जजुड़े इलाकों में रविवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने इस अवधि में बिजली के वैकल्पिक इंतजाम दुरुस्त रखने की अपील की है। अवर अभियंता वृज किशोर राम ने बताया कि रविवार को उपकेंद्र पर लगे वीसीबी पैनल को प्रतिस्थापित करने समेत कई तकनीकी कार्य प्रस्तावित हैं। इसलिए संबंधित क्षेत्र में सुबह लगभग 10 बजे से सायं लगभग पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद