विक्रमजोत। बारिश के चलते बिजली उपकेंद्र के कोहराएं फीडर से जुड़े गांवों की बिजली प्रभावित है। सोमवार रात में बारिश से फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। मंगलवार को भोर से ही करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। बस्थनवा, रानीपुर, हलवइया, हरेवा, पांवड़, सांड़पुर, तल्हवापुर, कुंवारापुर, बछईपुर, कैथी कोहराएं आदि गांव में अंधेरा है। राज कुमार, राजेश कुमार, अजय, राम दयाल ने बताया कि सोमवार रात से ही लोग परेशान रहे। देर शाम 33 केवी लाइन भी ब्रेकडाउन में चली गई। जेई विक्रमजोत ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण लाइन ब्रेकडाउन में है। फाल्ट ठीक कराकर जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद