फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 256 गांवों की 18 घंटे से बाधित बिजली आपूर्ति

Sat, 06 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। विक्रमजोत 33/11 बिजली उपकेंद्र फूलडीह के अंतर्गत आने वाले 256 गावों में 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बृहस्पतिवार शाम करीब 9 बजे तेज हवा से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण पूरी रात परेशान रहे। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पहले से ही दहशत व्याप्त है। बिजली न आने से ग्रामीण रात भर जागते रहे। सहायक अभियंता विद्युत विक्रमजोत अक्षय यादव ने बताया कि बुधवार रात आंधी आने से 33 हजार की लाइन पर पेड़ गिर गया था। पेड़ कटवा कर तार जुड़वाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें