फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच साल बाद भी ट्रांसफाॅर्मर से नहीं शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 14 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई व लोहिया नगर वार्ड में करीब पांच साल पहले लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर शोपीस बनकर रह गए हैं। अब तक इनसे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। जबकि दोनों वार्ड के उपभोक्ता लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर व लोहिया नगर वार्ड में पांच साल पहले बिजली विभाग ने नई लाइन बनाकर 25-25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किया था। दोनों ट्रांसफाॅर्मर से करीब पांच हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति करने की मंशा थी, जिस पर अब पानी फिरती दिख रही है। गर्मी और खराब मौसम में बिजली के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
वार्डवासी बाबूराम चौधरी, राजेश यादव, महेश आदि ने बताया कि लोहिया में नई लाइन बनाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लोगों को कनेक्शन भी दिया गया जब इससे आपूर्ति नहीं मिली तो फिर 500 मीटर दूर स्थित पुरानी लाइन से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कमोबेश, यही हाल लक्ष्मीबाई नगर वार्ड का है। नई लाइन चार्ज नहीं की गई। वार्ड के रमेश अग्रहरि, रविचंद पांडेय, आनंद शुक्ला, सरवन, परमात्मा यादव, बृजेश यादव आदि ने बताया कि पुराने ट्रांसफाॅर्मर से ही आपूर्ति मिल रही है। लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से सभी परेशान हैं। अवर अभियंता मोहम्मद नादिर ने बताया लोहिया नगर वार्ड की लाइन अभी तक विभाग को हैंडओवर नहीं हुई है। इसे हैंडओवर कराने को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। लक्ष्मीबाई नगर वार्ड की खामियों को जल्द ही दुरूस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें