फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रैया के 200 गांवों की बिजली गुल

Thu, 12 Apr 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली 24 घंटे से गुल है। विभाग के कर्मचारी फीडर में आई तकनीकी खराबी से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। बृहस्पतिवार देर शाम तक गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास चलता रहा। आवश्यक उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण आपूर्ति बहाल होने के आसार कम ही हैं।            
विज्ञापन

प्रथम पंचवर्षीय योजना में तहसील मुख्यालय पर स्थापित उप केंद्र पर शुरुआत में महराजगंज, बेलभरिया, छावनी और कस्बे के लिए अलग अलग फीडरों से आपूर्ति होती थी। बाद में छावनी व हर्रैया कस्बे के लिए नए उपकेंद्र बनने व महराजगंज फीडर को दो सेक्टर में विभाजित कर केशवपुर अलग फीडर करने से आपूर्ति बेहतर हो गई थी। इधर बेलभरिया फीडर का हाल बदहाल होता चला गया। उपकेंद्र के उत्तर करीब सात किमी व पश्चिम 15 किलोमीटर श्रृृगनारी गांव तक जुड़े करीब सवा दो सौ गांवों के करीब 15 से 20 हजार उपभोक्ताओं को भगवान भरोसे ही बिजली मिल रही है।गर्मियों व बरसात के मौसम में तो कई कई दिनों तक आपूर्ति ठप हो जाती है। जीर्णशीर्ण तार व खंभे हवा चलने व ओवर लोड के चलते आपस में सटकर कट जाते हैं।
इससे अक्सर उप केंद्र पर फीडर के रिले व अन्य उकरण भी जल जाते हैं जिससे आपूर्ति ठप हो जाती है। पिछले 72 घंटों में दो बार आई आंधी के कारण हुए फाल्ट से महज चार घंटे ही आपूर्ति मिल पाई है। हालत यह है कि 24 घंटे से क्षेत्र के नरायनपुर मिश्र, हरवंशपुर, महुआपर, बिसुनपुरा, एकडंगी खुर्द, कनरखपुर, अमधनपुर, अशोकपुर, बड़गाएं, जिवधरपुर, किशुनपुर, रतनपुर, घाटमपुर, बड़ेरिया कुंवर सहित करीब सवा दो सौ गांवों व पुरवों में बिजली गुल है।लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।गांव निवासी आलोक, अन्नू, राज कुमार, बब्लू, हरीराम, विश्वनाथ, अशोक, राजन सिंह सहित अन्य ने बताया कि आए दिन आपूर्ति बाधित रहने से परेशान होना पड़ता है।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें