फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली निगम और विजिलेंस ने मारा छापा, 23 के कनेक्शन काटे

Thu, 12 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बिजली निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम के छापेमारी से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बुधवार को गौर क्षेत्र के मुस्लिम पैकोलिया गांव में छापेमारी के दौरान 23 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए, जबकि चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय रुधौली रामनरेश के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने हरदी पावर हाउस के मुस्लिम पैकोलिया क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। जिसमें कुर्दा फीडर के कई गांवों में टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 1 लाख 64 हजार रुपये बिजली बकाया वसूल किया गया। जबकि चार लाख 19 हजार रुपये के बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कुल 23 बिजली कनेक्शन काटे गए। चेकिंग अभियान के दौरान चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ विभाग की ओर से केस दर्ज कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता राम नरेश ने बताया कि यह अभियान गोपनीय तरीके से लगातार चलता रहेगा और दस हजार रुपये से अधिक बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही जो लोग बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान एसडीओ कप्तानगंज वागीश गुप्ता, एसडीओ गौर अरविंद यादव, रुधौली अनंत कुमार यादव, कलवारी प्रेम शंकर शर्मा भानपुर, संतोष चौधरी व उपकेंद्र हरदी पावर हाउस के अवर अभियंता पतिराम, गौर (बेलहिया) के अमित कुमार श्रीवास्तव, रुधौली के मदन मोहन, कप्तानगंज के राजीतराम, पुरैना के अशोक चंद्रपाल, बहादुरपुर के राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें