फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने समस्याओं पर की चर्चा 

विज्ञापन
धरना देते बिजली संविदाकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनकटी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की स्थानीय समिति के सदस्य समस्याओं पर चर्चा के लिए साधन सहकारी समिति सजनाखोर पर जुटे। बकाया मानदेय व ईपीएफ के अलावा अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर संबंधित ठेकेदार व निगम ने समस्याओं का समाधान न किया तो संविदा बिजली कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।  
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष रामसकल मौर्या ने कहा कि बार-बार वार्ता के बाद भी संविदा कर्मियों की मांगो की उपेक्षा की जा रही है। अब पानी सिर से ऊपर हो गया है। यदि पंद्रह दिन के भीतर निर्णय नहीं हुआ तो बनकटी व कुदरहा के सभी सब स्टेशनों के संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे।  
इस मौके पर शैलेंद्र यादव, सोवीन, जगदीश प्रसाद, शत्रुघ्न चौधरी, राम अवतार, घनश्याम, सुबाष चन्द, नरेन्द्र प्रताप, ओम प्रकाश, कुलदीप, संजय चौधरी, लोरिक प्रसाद, रामकुमार मिश्रा, अनारूल हक, राधेश्याम, धर्मेंद्र, मुनिराम, कृष्ण कुमार, बलिराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें