- भानपुर-बडोखर मार्ग पर तालाब के किनारे आंधी से लटका
भानपुर। कस्बे में भानपुर-बडोखर मार्ग पर तालाब के किनारे लगा बिजली का पोल पिछले दिनों आई आंधी से कमजोर होकर सड़क की ओर लटक गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बन गई है।
कस्बा निवासी विकास सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह सहित स्थानीय व्यापारियों ने इसे विभाग से शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। इस रास्ते पर आवागमन रहता है। खंभा तालाब के किनारे से उखड़ कर सिर्फ तारों के सहारे लटका हुआ है। जो कभी भी गिर सकता है। इस बारे में अवर अभियंता टाउन उमेश यादव ने बताया कि पोल को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।