फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्मली कुंड परिसर में खंभे में उतरा करंट, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। क्षेत्र के निर्मली कुंड परिसर में लगे बिजली के खंभे में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे करंट उतरने से हलचल मच गई। वार्ड सदस्य रवि पासवान की सूचना पर आए आए जेई प्रशांत कुमार ने फॉल्ट ठीक कराया।
विज्ञापन

श्रावण मास में कांवड़ियों के ठहराव और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को कांवड़िये बरवा धाम में जल चढ़ाएंगे। इसे लेकर निर्मली कुंड पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय व्यापारियों की ओर से भंडारे के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी बीच खंभे में करंट उतरने से लोग भयभीत हो गए। हालांकि, समय रहते खामी दूर होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें