बस्ती। जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए शनिवार को नामांकन हुआ। देर शाम पर्चों की जांच हुई, जिसमें तीन पर्चे वैध पाए गए। 25 जून को होने वाले सदस्य पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें नगर पालिका के वार्ड सदस्य रमेश कुमार, नगर पंचायत हर्रैया के धर्मध्वज सिंह व नगर पालिका के वार्ड सदस्य जगदीप ने पर्चा दाखिल किया था। जांच के बाद तीनों उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। संवाद