बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपहृता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को 14 जून की रात लगभग बारह बजे परशुरामपुर थानाक्षेत्र के शृंगीनारी बाजार का रहने वाला अखिलेश यादव अपने साथी गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बनरहआ गांव निवासी अमित कुमार के सहयोग से कहीं बहला फुसलाकर भगा ले गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।