फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंद होगा प्रचार का शोर

विज्ञापन
गुजरात में चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव-2017 के पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 22 नवंबर को जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों में चेयरमैन और सदस्य पद के लिए 65 मतदान केंद्र के 186 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। नगर क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष पद के अलावा 25 वार्ड मेंबर और चारों नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 49 वार्ड मेंबर का चुनाव होना है।  इस चुनाव में कुल एक लाख 58 हजार 507 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें एक लाख 07 हजार 533 मतदाता नगर पालिका क्षेत्र में बाकी चारों नगर पंचायत में वोट डालकर अपना नुमाइंदा चुनेंगे। इसमें कुल 20 आरओ, 40 एआरओ और 967 मतदान कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। जिनमें 223 रिजर्व और 744 कर्मचारियों की मतदान केेंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कुल सात जोन बनाकर निगरानी रखी जाएगी। जिसके प्रभारी एसडीएम और डिप्टी एसपी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित करके शांति-सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पर्याप्त संख्या में जवान बूथों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा दो कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीएमएफ) और दो कंपनी पीएसी रिजर्व में रखी गई है, ताकि किसी अवांछनीय तत्वों अथवा विषम हालात में एक्शन लिया जा सके। 

संवेदनशील केंद्रों पर फोकस 
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का फोकस ज्यादा है। किस वजह से संवेदनशीलता है, इस पर होमवर्क किया जा चुका है। जिससे भरोसा है कि कहीं चूक नहीं होने पाएगी। नगर पालिका परिषद के 22 मतदान केंद्रों में से 20 केंद्र किसी न किसी रूप में संवेदनशील हैं। सिर्फ 02 मतदान केंद्र के 07 बूथ ही ऐसे हैं, जहां सामान्य तौर पर मतदान कराने का आकलन किया गया है। 02 केंद्र के 11 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस, 11 केंद्र के 72 बूथ अतिसंवेदनशील और 07 केंद्र के 32 बूथ संवेदनशील श्रेणी के हैं। 
विज्ञापन

सीपीएमएफ ने शहर में किया मार्च 
22 नवंबर को होने जा रहे मतदान में माहौल बनाने के लिए रविवार शाम शहर में सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स लेकर एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने मार्च किया। सीपीएमएफ के सीओ स्तर के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। कंपनीबाग से गांधीनगर होते हुए रोडवेज और पुरानी बस्ती क्षेत्र में जवानों ने भ्रमण किया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि लोगों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मार्च कराया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें