फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्ग अब घर बैठे बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Sun, 22 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब बुजुर्गों को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आयुष्मान भारत एप से 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के लिए नया फीचर जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जहां उन्हें बेनीफिसरी या ऑपरेटर में से किसी एक विकल्प को चुनना पड़ेगा। बेनीफिसरी चुनने पर उन्हें अपना फोन नंबर अंकित करना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही पोर्टल खुल जाएगा। पोर्टल पर इसके बाद सीनियर सिटीजन का विकल्प चुनकर अपना आधार नंबर अंकित और फोन में आए ओटीपी को डालते ही फोटो अपलोड करने का विकल्प आएगा। इस प्रक्रिया के अंत में लाभार्थी को अपना पता व पिन कोड डालना होगा और आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि उन्हें आर्थिक चिंताओं से मुक्त करते हुए एक स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन जीने में सहायता मिल सके। सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने बताया कि जिले से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों का कार्ड बनाया जा रहा है। अब वे अपने घर बैठे भी इसे बनवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें