बस्ती। सिजोफ्रेनिया दिवस पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने वृद्धाश्रम बनकटा में जनजागरूकता कैंप का आयोजन किया। बुजुर्गों को सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि सिजोफ्रेनिया गंभीर मानसिक बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति को भ्रम, डरावने साए और असामान्य चीजें दिखाई देती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य इस बीमारी के मिथकों को दूर करना है। शोध के अनुसार, इस स्थिति से प्रभावित लोगों के लिए समर्थन प्रदर्शित करने और शीघ्र पता लगाने और हस्तक्षेप को बढ़ावा देना जरूरी है। मनोचिकित्सक डॉ. एके दुबे, सोशल वर्कर डॉ. राकेश कुमार, नर्स नीलम शुक्ला, संजय पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद