बस्ती। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निद्धा गांव में एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से रामदीन (70) वर्ष की मौत हो गई है। घटना रविवार की रात लगभग 11 बजे की है। लक्ष्मणपुर निद्धा निवासी रामदीन घर के सामने चारपाई डालकर सोए हुए थे।
रात में घर के सामने से जा रही कार अनियंत्रित होकर रामदीन की चारपाई से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से रामदीन गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर सीएचसी परशुरामपुर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्व मोहन राय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद