फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 13 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की बेटी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार 11 नवंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पिता मस्तराम चौधरी (65) का गांव के ही छोटू (25) से विवाद हुआ था। इसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। जब वह पिता को लेकर घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में देर रात करीब 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें