बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग चंद उपाध्याय (62) को बाइक चालक ने परसा तकिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह टक्कर मार दी थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में नाती अमितोष उपाध्याय की तहरीर पर नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर एफआईआर दर्ज कर किया है। ब्यूरो