वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि स्रोत विद्यालय
बस्ती। रिंग रोड पर सर्विस लेन के लिए भाकियू का धरना जारी है। सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर भाकियू (भदौरिया गुट) के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्राम नौगढ़ में बेमियादी धरना कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौगढ़ गांव रिंग रोड के ब्रिज का निर्माण हो रहा है, लेकिन ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड न होने से किसानों को गंतव्य तक पहुंचाने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि जब तक सर्विस रोड का निर्माण शुरू न हो जाएगा, तब तक बेमियादी धरना खत्म नहीं होगा। इस दौरान वीरेंद्र मौर्य, सर्वेश सिंह, प्रदुम्न, अमित, सोनू, जितेंद्र, पवन, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद