फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के करहली-बहादुरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ने बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोड़सर निवासी अयोध्या प्रसाद (55) अपनी रिश्तेदारी ग्राम करहली से भोजन कर 16 मई को मोपेड से घर लौट रहे थे। करहली चौराहे से पहले कसैला की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे अयोध्या प्रसाद सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई।
सूचना पर परिजन परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले गए, वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे रामभजन की तहरीर पर नगर थाना अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें