फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब रेलवे लाइन पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह सहकारी साधन समिति गौर से सचिव के पद से सेवानृवित्त थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौर गांव निवासी 85 वर्षीय अमृत नाथ मिश्रा शुक्रवार दोपहर में किसी काम से पैदल रेलवे लाइन पार कर गौर बाजार आए हुए थे। बाजार से जाते समय रेलवे लाइन पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें