फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाग में संदिग्ध हालात में मिला भट्ठा मजदूर का शव

Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शव के पास शराब की एक बोतल भी मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सेहरिया गांव स्थित बाग में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 55 वर्षीय मजदूर भभूति संदिग्ध हालात में शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र के फूलडीह निवासी भभूति परशुरामपुर क्षेत्र के सेहरिया गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर बेलदार था। बृहस्पतिवार शाम को वह गोपीनाथपुर बाजार गया था। रात में भट्ठे से घर नहीं लौटा। सुबह सेहरिया गांव के करीब स्थित बाग में ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। बाद में शव की पहचान मजदूर भभूति के रूप में हुई। शव के पास शराब की एक बोतल भी मिली। परशुरामपुर के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें