फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में अफरातफरी

Tue, 20 Jun 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में अफरातफरी
विज्ञापन

बस्ती। सोमवार को उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार की रात रुधौली क्षेत्र के नटाईकला गांव निवासी 60 वर्षीय लोहुड़ी प्रसाद की उल्टी-दस्त के चलते हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रात 1.30 बजे मेडिकल कालेज के ओपेक चिकित्सालय में लोहुड़ी को भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से बुजुर्ग की मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया गया है। चौबीस घंटे के अंदर हीट स्ट्रोक से गंभीर दस मरीजों को गोरखपुर एवं लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक ठसाठस भीड़ देखने को मिल रही है। मेडिकल काॅलेज के ओपेक चिकित्सालय की इमरजेंसी में बुजुर्ग की मौत के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह होते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। चिकित्सकों की भग-दौड़ शुरू हो गई। मौत का आंकड़ा बढ़ने न पाए, इसको लेकर अस्पताल प्रशासन पूरे दिन हलकान रहा। जिम्मेदार अफसर इमरजेंसी से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। वहीं, दिन में मरीजों की तादाद और बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से सोमवार को दिन में 1 बजे तक इमरजेंसी में 102 मरीज भर्ती किए जा चुके थे। इसमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त और तेज बुखार से पीड़ित शामिल रहे। इमरजेंसी के दोनों वार्ड हीट स्ट्रोक के मरीजों से भरे हुए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि नए मरीजों को इमरजेंसी में बेड मुहैया कराया जा सके। यहां चौबीस घंटे के भीतर हीट स्ट्रोक से गंभीर दस मरीजों को गोरखपुर एवं लखनऊ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर भी किया गया। जनपद में भीषण गर्मी से अस्पतालों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


लीपापोती में जुटा कैली प्रशासन
बस्ती। बलिया व देवरिया में हीट स्ट्रोक से हुई मौतों के बाद कार्रवाई का डर स्वास्थ्य प्रशासन के सिर चढ़ कर बोल रहा है। मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक से हुई मौत को सीएमएस डॉ. एएन प्रसाद नकारते हैं। कहते हैं कि बुजुर्ग लोहुड़ी प्रसाद का इलाज जूनियर रेजीडेंट ने किया था। उसको ज्यादा कुछ नहीं पता था। डेथ आडिट कराई जा रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इसे हीट स्ट्रोक से मौत नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें