फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ साल तक प्रेम संबंध, शादी से मुकरने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर करीब आठ वर्षों तक प्रेम संबंध में रहने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में युवती ने बताया कि क्षेत्र के पिलाई के धर्मेंद्र मौर्य से करीब आठ वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। युवक का उसके घर आना-जाना भी था। वह शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 8 जुलाई को उसने युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। युवक ने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकी दी। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें