फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर रविवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मरहा (केवटली) निवासी 16 वर्षीय अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मरहा केवटली निवासी 17 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाइक पर सवार दो अन्य घायल युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। संवादभ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें