फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स से आठ साल के बच्चे की मौत

Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर अंतर्गत आने वाले गांव तुसायल के केवटहिया हरिजन बस्ती में रविवार रात चिकनपॉक्स से सुनील कुमार(8) पुत्र बारालखन्दर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत सीएमओ, एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक भानपुर से की। इसके बाद बीएचडब्लू (बेसिक हेल्थ वर्कर) दवा का झोला लेकर गांव में पहुंचे और बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक माह से इस बीमारी का प्रकोप है, लेकिन विभाग अनभिज्ञता जता रहा है।
गांव के लोगों के मुताबिक हरिजन बस्ती में 12 से अधिक बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।लेकिन विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।गांव में न तो एएनएम आई और न कोई टीम।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राम भवन ने बताया कि मोहल्ले में राजवीर पुत्र शिवकुमार आठ वर्ष, नेहा पुत्री हजारी सात वर्ष, प्रिंस पुत्र   बृजलाल उम्र सात वर्ष,गया लाल पुत्र सुभाष उम्र छह वर्ष,संजू पुत्री वृजलाल पांच वर्ष, सुरजीत पुत्र बारालखंदर उम्र पांच वर्ष सहित कई अन्य बच्चे बीमारी की चपेट हैं।

सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि तुसायल गांव के हरिजन टोले पर उनके निर्देश पर भानपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार गांव में गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर जिले से संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें