फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दरिंदगी केस में आठ को होगी जिरह

Fri, 03 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडोलेंस की वजह से नहीं हो पाई जिरह, 54 गवाहों के हो चुके हैं बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कंडोलेंस की वजह से किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या करने की दिल दहलाने वाली घटना में गवाह के बयान पर न्यायालय में जिरह नहीं हो सकी। इसकी अगली तारीख आठ मई मुकर्रर की गई है।
जानकारी के अनुसार, पांच जून 2023 को गौर थाना क्षेत्र के बिरऊपुर गांव के आरोपी कुंदन सिंह के मकान में किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई थी। मकान से कुछ दूरी पर किशोरी का लहूलुहान शव पाया गया था। किशोरी की मां ने कुंदन सिंह, राजन निषाद व एक अन्य पर केस दर्ज कराया था। एक आरोपी घटना के कुछ घंटे बाद ही पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस ने नाबालिग बताकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य आरोपी राजन निषाद व कुंदन सिंह को तीसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। केस में 54 गवाहों के बयान को शामिल करते हुए चार्जशीट पुलिस ने न्यायालय में भेजा था। इसके आधार पर पाॅस्को एक्ट विशेष न्यायालय में गवाहों का बयान और जिरह चल रही है। किशोरी की मां और भाई के बयान पर जिरह पूरी हो चुकी है। मां का 16 पेज और भाई का 14 पेज का जिरह दर्ज किया गया। गांव के गवाह राम मूरत की गवाही के लिए बृहस्पतिवार को जिरह की तारीख तय थी। मगर कंडोलेंस की वजह से अगली तारीख आठ मई मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें