फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से मिलते हैं आठ प्रकार के लाभ : शशांक

Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। बाबा जागेश्वर धाम शिव मंदिर तिलकपुर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा में बुधवार को आचार्य शशांक भूषण मानस राम त्रिपाठी ने कहा कि सत्संग से आठ प्रकार का लाभ मिलता है। अति व्यस्त आधुनिक जीवन में समय निकालकर लोगों को भगवान की कथा सुननी चाहिए। भगवान की कथा सुनने से मनुष्य को आठ प्रकार का अमूल्य लाभ मिलता है।
उन्होंने प्रवचन सुनने से मनुष्य में विरक्ति आती है और शांति मिलती है। व्यक्ति को परमानंद मिलता है। प्रवचन सुनने से मनुष्य का पाप से उद्धार हो जाता है। भव-सागर से पार उतर जाता है। जीवन में सच्चिदानंद से साक्षात्कार होता है। मनुष्य को माया से मुक्ति मिलती है, इसलिए हमें कथा-प्रवचन में समय देना चाहिए। महायज्ञ से विश्व का कल्याण होता है।
विज्ञापन

श्री हरिहरात्मक महायज्ञ की महत्ता तो अवर्णनीय है। इसका प्रभाव व महत्व सबसे ऊपर है। इससे बड़ा इसका महत्व क्या हो सकता है कि हरिहरात्मक महायज्ञ में श्री हरि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को लालायित रहते हैं। देवता परिक्रमा करने व यज्ञ देखने धरती पर आते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओंकारनाथ मिश्र, सहदेव दुबे, राम प्रकाश पाण्डेय, ठाकुर शंकर सिंह, इंद्र शेखर मिश्रा,गोपाल गुप्ता व विजय मिश्र समेत तमाम लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें