डीआईजी के कानून-व्यवस्था की समीक्षा के 36 घंटे के भीतर उलटफेर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी के कानून-व्यवस्था की समीक्षा के 36 घंटे के भीतर ही आठ थानेदार बदल दिए गए। तीन इंस्पेक्टर को अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया गया। स्वाॅट और एसओजी प्रभारी को थाने की कमान सौंपी गई है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रुधौली के एसएचओ चंदन कुमार, दुबौलिया की एसएचओ संध्यारानी तिवारी और गौर एसएचओ राजकुमार राजभर को अपराध शाखा से संबद्ध किया गया है। रुधौली में छावनी थाने के एसएचओ विजय कुमार दुबे, गौर थाने पर अपराध शाखा से गजेंद्र सिंह और दुबौलिया थाने की कमान पीआरओ जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
स्वाॅट प्रभारी रहे उमाशंकर तिवारी को वाल्टरगंज, वाल्टरगंज के एसएचओ मोतीलाल को सोनहा, सोनहा के एसएचओ रहे उपेंद्र मिश्रा को कप्तानगंज का थानेदार बनाया गया है। कलवारी के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को इसी पद पर छावनी और एसओजी प्रभारी रहे जनार्दन प्रसाद को कलवारी थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि चंद्रकांत पांडेय को एसओजी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दुबौलिया थाने पर तैनात मैनेजर सिंह को कोतवाली भेजा गया है। इसी क्रम में एसआई प्रदीप कुमार सिंह को वाल्टरगंज थाने से सम्मन सेल भेजा गया है।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद