फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्र संख्या वृद्धि की कवायद, महाविद्यालय के शिक्षक स्कूलों में कर रहे संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। अब परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर महाविद्यालयों में भी छात्र संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी होते ही पीजी कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक और कर्मचारी संपर्क स्थापित करने लगे हैं।
विज्ञापन

राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में छात्र संख्या वृद्धि एवं सुधार की कवायद को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कड़ा रुख अख्तियार किया गया है। एक तरफ जहां शिक्षकों का क्लस्टर बनाने की तैयारी हो रही है, तो वहीं छात्र संख्या वृद्धि बढ़ाने को लेकर 15 किलोमीटर के अंदर स्थित इंटर कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों को जाकर संपर्क स्थापित करना होगा।


कपिलवस्तु सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में छात्र संख्या वृद्धि व सुधार को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ बीएल शर्मा की ओर से पत्र जारी होते ही महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी अपने आसपास के इंटर कालेजों में जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने लगे हैं। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से छात्र संख्या वृद्धि बढ़ाने को लेकर पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिसको लेकर क्षेत्र में संचालित हो रहे इंटर कॉलेजों में महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी जाकर वहां के बच्चे और अध्यापकों से संपर्क स्थापित करने में जुट गए हैं। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि साक्ष्य सहित काउंसिलिंग की फोटोग्राफी, ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से छात्र संख्या वृद्धि की सूचना संबंधित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशालय कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें