फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हो रहे प्रयास

Tue, 05 Sep 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बहुत सारे कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड यानी कि यूपीपीसीएल सभी पुराने व जर्जर तारों को हटा कर नये में परिवर्तित कर रहा है। इसके लिए सभी कार्मिक सुरक्षित होकर और सारे संसाधनों से लैस होकर सावधानी से कार्य करें। ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके।
विज्ञापन




यह बातें यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कही।वह जिला मुख्यालय से सटे व बस्ती-लखनऊ फोरलेन स्थित दुबखरा में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। कहा कि विद्युत आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। आरडीएसएस योजना के तहत पुराने तार को बदलने के लिए कार्यदायी संस्था आरसीएल काम कर रही है। कार्यदायी संस्था के आयोजित प्रशिक्षण शिविर प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेंद्र गंगवार ने अपने कर्मियों और ठेकेदारों को सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए कहा। काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट, ग्लब्स व हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एक्सईएन मनोज सिंह, महेंद्र मिश्रा, एसडीओ बागीश गुप्ता, अवर अभियंता प्रिंस कुमार, आरसीएल के एजीएम वीरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें