मुंडेरवा में छह और ओड़वारा में पहुंचे 10 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में मौसम का असर दिखा। दोपहर दो बजे तक मुंडेरवा सीएचसी पर मात्र छह मरीज पहुंचे। डाॅ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि खासी, बुखार, सर्दी-जुकाम, आंख और त्वचा के मरीज ही आए।
उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन से कोहरा और बूंदाबांदी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को सर्दी, जुखाम और गले की बीमारी हो रही है। कहा कियिदि त्वचा में खुजलाहट हो रही है तो उसे गंभीरता से लें और डाॅक्टर को दिखाएं। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान देना होगा।
ओड़वारा पीएचसी पर डाॅ. नीलम चौधरी ने बताया कि मात्र 10 मरीज ही आए। गले और बदन दर्द, फोडा-फूंसी, सिर दर्द के मरीज आए।
भानपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी और उससे जुड़ी तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में ठंड और बूंदाबांदी के बीच मरीज कम पहुंचे। 114 मरीजों ने विभिन्न परेशानियों के इलाज के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि सर्वाधिक सर्दी, बुखार, खांसी और सांस फूलने की समस्या के साथ शरीर में खुजली से पीड़ित आए। बताया कि खराब मौसम के बीच भी सीएचसी में 32, करमहिया में 29, सगरा में 28 और परसा कुतुब में 25 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श और दवाइयांं प्राप्त कीं।