परिषदीय, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी तय
- नया कैलेंडर जारी, चार त्योहार रविवार को
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के स्कूलों के नए शैक्षिक सत्र का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषदीय स्कूलों में 32 दिन के त्यौहारों पर और 40 दिन की गर्मी और ठंड की छुट्टी होगी। जबकि माध्यमिक स्कूलों में 229 दिन पढ़ाई और 121 दिन छुट्टी होगी। वहीं, मदरसों में हर शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी। 75 दिनों का अलग से अवकाश होगा।
जिले में बेसिक विभाग के 2,206, यूपी बोर्ड के राजकीय 23, सहायता प्राप्त 70, वित्तविहीन 308 और 145 मान्यता प्राप्त मदरसा हैं। इनके संचालन के लिए अवकाश तय कर दिया गया है। जिसके आधार पर पढ़ाई होगी। मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे पीछे हो सकते हैं। वहीं, तीज, करवाचौथ, संकठ और छठ, जीउतिया की छुट्टी केवल महिला अध्यापकों और बालिकाओं के लिए होगा।
माध्यमिक स्कूलों में एक जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक की छुट्टी और स्कूलों में पढ़ाई के दिनों का पूरा ब्योरा भेज दिय गया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, पांच फरवरी को हजरत अली की जयंती व संत रविदास जयंती 17 सितंबर को अवकाश रहेगा। 121 दिनों की छुट्टी में 21 मई से लेकर 30 जून तक शिक्षकों का भी शामिल है। चार त्योहार रविवार को है।
-------------------------
नए शैक्षिक सत्र की पढ़ाई के लिए कैलेंडर तैयार किया गया है। शासन के निर्देशों के क्रम में इसे लागू किया जाएगा।
- डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए