आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. आरपी अंबेडकर ने कहा है कि सरकारें शिक्षा का व्यवसायीकरण और निजीकरण कर रही है। देश में दोहरी शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। वह बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में समिति की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकारी विभागों के निजीकरण, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग और संविदा भर्ती के जरिए आरक्षित एंव वंचित वर्ग के युवाओं से रोजगार का अवसर छीन लिया गया है। ऐसे युवक बेरोजगारी का शिकार हो रहे है। युवाओं को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। एक समान शिक्षा कानून और रोजगार का अधिनियम लागू करना होगा।
विशिष्ट अतिथि समिति के प्रांतीय महासचिव अमरनाथ गौतम ने कहा कि वंचित समाज को उनका हक मिलना चाहिए, जो इसे छीनने का प्रयास करेगा, उसे समाज के लोग सबक सिखाएंगे। मुख्य वक्ता आरपी गौतम ने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, डिग्री कालेजों, व्यवसायिक शिक्षण संस्थानो के विद्यार्थियों की छात्रद्घवृत्ति राज्य सरकार की ओर रोकी जा रही है। नि:शुल्क घोषित सीटों पर भी शुल्क लिया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता शिवपूजन आर्य ने की।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष वीपी सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सोमईराम आजाद, मंडल संयोजक डा. सुग्रीव, युवा विंग के मंडलीय अध्यक्ष प्रभात गौतम, संतोष राव, अशोक कुमार गौतम, रवींद्र जाटव, मनीराम बौद्घ, लालजी कन्नौजिया, भवानी प्रसाद कन्नौजिया, आरडी निषाद, जगन्नाथ मौर्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विजय बहादुर, वीपी आनंद, भूपेश निगम, जगजीवन भारती, रमेश, परमात्मा प्रसाद, चंद्रभान, विजय भान, रुदल प्रसाद, भालचंद्र, हीरालाल, फूलचंद्र, मान सिंह गौतम, रविगौतम, पंकज गौतम, शकील अहमद, ओमप्रकाश, अनिल कन्नौजिया, शिवचरन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।