फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 398 विद्यालयों में लगेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर प्रकाश के साथ ही गर्मी में पंखे की हवा की सुविधा मुहैया कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी विद्यालयों को ऊर्जाकृत किया जाएगा। विद्युत निगम के झटपट पोर्टल पर आवेदन के बाद विद्यालयों को कनेक्शन मिलेगा, लेकिन अभी तक केवल 59 स्कूलों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर जो विद्यालय आवेदन नहीं किए हैं उनके प्रधानाध्यापक झटपट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अगर कोई कार्य में लापरवाही करता है तो उसका वेतन रोकने के लिए बीएसए ने निर्देश दिया है।
जिले में 1747 प्राथमिक, 639 उच्च प्राथमिक और 319 संविलियन विद्यालय संचालित हैं। इसमें से अभी तक 398 विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था नहीं है, जिससे 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से बिजली कनेक्शन के कहा गया था, लेकिन अधिकतर प्रधानाध्यापकों ने आवेदन नही किया। इसको लेकर बीएसए अनूप कुमार नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के अंदर झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

आवेदन करने के बाद बिजली विभाग सर्वे कर स्टीमेट विभाग को देगा। कनेक्शन लेने में आने वाला खर्च का वहन ग्राम पंचायत निधि से किया जाएगा।

-
ब्लॉकवार लाभान्वित होने वाले स्कूल
- बहादुरपुर ब्लॉक में 16, रुधौली में 27, विक्रमजोत में 32, कप्तानगंज में 17, रामनगर में 23, सांऊघाट में 28, परशुरामपुर में 39, हर्रैया में 37, गौर में 39, कुदरहा में 41, सदर में 42, बनकटी में 15, दुबौलिया में 33, सल्टौआ गोपालपुर में 10 प्राथमिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन लगना है।


जिस स्कूल में बिजली का कनेक्शन नही वहा के प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के अंदर झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निर्देश दिए गए है। अगर कार्य में कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनूप कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें