विक्रमजोत, बस्ती। क्षेत्र के छतौना ग्राम पंचायत में मंगलवार को एसडीआई के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल लगी। अभिभावकों के साथ संवाद कर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की। चौपाल में खंड शिक्षाधिकारी ममता सिंह ने अभिभावकों को दीक्षा एप के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व व उपयोगिता पर चर्चा किया। बच्चों को प्रतिदिन समय से स्कूल भेजने व गृह कार्य कराने के लिए अभिभावकों का सहयोग मांगा। चौपाल में डीबीटी, दीक्षा एप, निपुण भारत मिशन, संचारी रोग, पौधरोपण, जनसंख्या व शिक्षा के महत्व पर चर्चा, सरकारी स्कूल की सुविधाएं, आपरेशन कायाकल्प सहित अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरेश सिंह, सर्वजीत सिंह, दीपिका यादव, कुसुम सिंह, देवमती, सुषमा, प्रिया, मानवती, संजू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद