फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर आयुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर मंगलवार को आयुक्त अखिलेश सिंह ने असंतोष व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि तीनों जिलों के एक्सईएन प्रत्येक सप्ताह सीडीओ के साथ बैठक कर प्रगति का ब्योरा देंगे। विवादों की स्थिति पर प्रकरणों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में वह बैठक कर रहे थे। बैठक में राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी के न आने पर भी नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि तीनों जिलों में से दो में जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेज-2, फेज-3 एवं फेज-5 सम्मिलित करते हुए तीन फर्मों को कुल 5824 राजस्व ग्रामों को पेयजल से आच्छादित करने का चयन किया गया है। इसमें तीनों फर्मों ने 5824 राजस्व ग्रामों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है।
जमीन के सापेक्ष 2063 प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जल निगम सौरभ कुमार, अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें