बस्ती। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि प्राविधिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति के लिए जिला मुख्यालय एवं तहसीलों हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अभ्यर्थी 11 सितंबर को, तहसील सदर के लिए 12 सितंबर को तथा तहसील हर्रैया, भानुपर एवं रूधौली हेतु 13 सितंबर को सुबह 09.30 से 10.30 बजे तक जनपद न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। संवाद