फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई में तीसरे चरण में 674 रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त 674 सीटों पर तीसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश होना है। प्रथम व द्वितीय मेरिट सूची में शामिल न किए जाने वाले विद्यार्थियों को दोबारा ट्रेड चुनने का मौका दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर खाली सीटों वाले ट्रेड को चुन सकते हैं। उन्हें तीसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राजकीय आईटीआई में दो चरणों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। जिसमें करीब 12 सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। चारों संस्थानों में अभी भी करीब 674 सीटें रिक्त हैं। प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिक्त सीटों पर तीसरे चरण में प्रवेश होना है। कटरा संस्थान में 158, हर्रैया में 167, रुधौली में 128 और चिलवनिया में 221 सीटें रिक्त हैं। बताया कि फिटर, मशीनिष्ट, कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्टि्रशियन, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, सर्वेयर, टर्नर, सिलाई आदि ट्रेड में सीटें रिक्त हैं। सभी सीटों पर प्रवेश तीसरे चरण की काउंसलिंग में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें