फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चमक उठा मिट्टी के दीयों का कारोबार

Tue, 23 Jan 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत बढ़ने के बाद भी तमाम लोगों को नहीं मिल सके दीये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य उद्घाटन/प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर दीपावती जैसा जश्न मनाने के चलते दीयों का कारोबार एक बार फिर से चमक उठा। घरों को दीयों से सजाने के लिए लोगों में उत्सुकता के चलते दीयों की मांग बढ़ गई। मौसम की बेरुखी के चलते नए दीये तैयार होने में अधिक वक्त लग रहा था। इससे ऑर्डर के बाद भी कई दुकानदारों को उनकी डिमांड के मुताबिक दीये की आपूर्ति नहीं हो सकी। नतीजतन सोमवार को लोगों को बाजार में दीया नहीं मिल सका। बाजार में दीया 150 से लेकर 200 रुपये सैकड़ा के हिसाब से बिबे। सजावटी दीये की रेंज 10 से लेकर 50 रुपये तक हो गई।
दीपावली के समय ही दीयों की डिमांड तेज रहती है। मगर, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख पर राममय माहौल को दीयों की रोशनी से जगमगाने की तैयारी घर-घर में थी। हालात यह है कि कुम्हारों के लिए दीयों का ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो गया। दीये की आपूर्ति करने वाले राजेश बताते हैं कि दीपावली पर दीये बनाने की तैयारी करीब पांच-छह महीने पहले ही शुरू कर देते हैं। इस समय दीयों की मांग अचानक बढ़ गई है। धूप नहीं निकलने से भी दीया तैयार करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर पूजन सामग्री व मिट्टी के दीये आदि के विक्रेता विजय प्रजापति कहते हैं कि एक लाख दीये का ऑर्डर दिया था। लेकिन आठ हजार दीये ही मिल सके। दुकान पर पहले से उपलब्ध दीयों से काम चलाया जा रहा है। सोमवार को तमाम लोगों को दीया न होने क कारण वापस करना पड़़ा। शहर में कलवारी, नगर, वाल्टरगंज आदि क्षेत्र से दीये की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें