बस्ती। कोतवाली पुलिस ने टोला प्लाजा के पास से ई-रिक्शा चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। मड़वानगर निवासी शिवा कुमार ने तहरीर दी है कि उन्होंने ई-रिक्शा को मड़वानगर में स्थित रूम के पास खड़ाकर चार्जिंग पर लगाया था। सुबह साढ़े आठ बजे जगा तो ई-रिक्शा की बैट्री व चार्जर चोरी हो चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद