मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा गोचना के विनीत कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के परिवार के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी को दी तहरीर में बताया गया कि निर्माणाधीन पंचायत भवन की गुणवत्ता की शिकायत से खार खाए ग्राम प्रधान के भतीजे हिमांशु और प्रियांशु ने फोन पर अपशब्द कहा और शिकायत वापस लेने की धमकी दी। पीड़ित विनीत और उनके लड़के उत्कर्ष जब उमाशंकर के घर उलाहना देने गए शिकायत वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हरिशंकर पांडेय, उमाशंकर पांडेय, प्रियांशु और संकल्प के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद