फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने से ई-रिक्शा पलटा, मां बेटी घायल

Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। फोरलेन पर सोमवार को स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र रानीपुर के रहने वाले प्रवीण प्रताप श्रीवास्तव की पत्नी मिथिलेश श्रीवास्तव सोमवार को इलाज कराने के लिए बेटी शिवानी के साथ ई-रिक्शा से अयोध्या जा रही थीं। सुबह 10:30 बजे अयोध्या सरयू नदी के पुल पर साइड में लगी स्ट्रीट लाइट का पोल ई-रिक्शा पर गिर गया।
ई-रिक्शा पलट गया। घटना में मिथिलेश श्रीवास्तव (50) और उनकी बेटी शिवानी (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना परिजनों को देते घायल मां बेटी को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पुल पर लगी स्ट्रीट लाइट का पोल आएदिन गिर रहा है। पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं। संवादथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें